महराजगंज:मातम में डूबा बरवा खुर्द गांव,मंगलौर में करंट लगने से मृत दो युवकों का शव पंहुचा घर

घुघली (महराजगंज)

महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा खुर्द गांव में आज शुक्रवार की सुबह उस समय शोक की लहर दौड़ गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा खुर्द गांव में आज शुक्रवार की सुबह उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब कर्नाटक के मंगलौर में करंट लगने से मृत दो युवकों के शव उनके घर पहुंचे। अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े, और गांव में मातम पसरा रहा।

काम के दौरान हुई थी दुर्घटना

दोनों मृतक युवक, जिनकी पहचान विवेक साहनी (21 वर्ष) पुत्र चौथी साहनी और विशाल साहनी (22 वर्ष) पुत्र संतोष साहनी के रूप में हुई है, मंगलौर में पेंटिंग का काम करते थे। सोमवार को काम के दौरान करंट लगने से उनकी मौत हो गई थी।

पोस्टमार्टम के बाद शव रवाना: घटना के बाद कर्नाटक पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार देर रात दोनों युवकों के शव उनके पैतृक गांव बरवा खुर्द के लिए रवाना किए गए थे।

गमगीन माहौल में अंतिम विदाई

शुक्रवार सुबह दोनों युवकों के ताबूत गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे क्षेत्र में गहरा दुख छा गया। गांव और आसपास के इलाकों से हजारों लोगों ने अंतिम दर्शन कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

इसके बाद, नम आंखों के साथ ग्रामीणों ने दोनों युवकों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए बैकुंठी घाट घुघली भेजा, जहाँ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.