नोएडा ₹5.60 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, किराए पर देते थे बैंक खाता

नोएडा

नोएडा के पुलिस ने एक महिला से 5.60 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हापुड़ से गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नोएडा के पुलिस ने एक महिला से 5.60 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हापुड़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहब सिंह और नीरज के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, ठगी की गई रकम इन्हीं आरोपियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी। जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह शातिर ठगों को अपना बैंक खाता किराए पर देता था। इसके बदले में इन्हें ठगी की गई रकम का 20% कमीशन मिलता था।

यह खाताधारक, साहब सिंह, ठगों के लिए डमी खाता उपलब्ध कराता था। चौंकाने वाली बात यह है कि इसी एक खाते पर देशभर में पहले से ही 22 शिकायतें दर्ज थीं।

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह बड़े पैमाने पर ऑनलाइन धोखाधड़ी में शामिल था। खाता किराए पर देकर ये लोग ठगों को कानूनी शिकंजे से बचने में मदद करते थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और ठगी की मुख्य सरगना की तलाश कर रही है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.