सीतापुर
सीतापुर जनपद के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंदेसुआ गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ट्रांसफार्मर के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सीतापुर जनपद के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंदेसुआ गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ट्रांसफार्मर के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
मृतक के पिता ने इस मामले में गांव के ही एक चक्की संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि चक्की संचालक उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गया था और उसी ने किसी विवाद के चलते उनकी हत्या की है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के शरीर पर चोटों के निशान और मौत के कारणों की पुष्टि के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और चक्की संचालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हमीरपुर SIR के डिजिटलाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य, तीन BLO सम्मानितhttps://t.co/mtWD6eegJw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2025























