पीलीभीत CO ट्रैफिक ने ABVP कार्यकर्ता को मारा थप्पड़, सड़क पर हंगामा और जाम

पीलीभीत

पीलीभीत जनपद के नौगवां चौराहा पर चेकिंग के दौरान उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब सीओ ट्रैफिक (CO Traffic) विधि भूषण ने एक ABVP कार्यकर्ता को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पीलीभीत जनपद के नौगवां चौराहा पर चेकिंग के दौरान उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब सीओ ट्रैफिक (CO Traffic) विधि भूषण ने एक ABVP कार्यकर्ता को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया।

घटना के अनुसार, चेकिंग के दौरान सीओ ने कार्यकर्ता की बाइक का चालान काटा। इसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद सीओ ने कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। इस घटना से गुस्साए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के अन्य कार्यकर्ता तुरंत मौके पर जमा हो गए।

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सीओ ट्रैफिक विधि भूषण पर कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि एक जनप्रतिनिधि के साथ पुलिस का यह व्यवहार अस्वीकार्य है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारी अब प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को समझाकर जाम खुलवाने और सीओ पर कार्रवाई का आश्वासन देने में जुटे हैं।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.