सीतापुर
सीतापुर जनपद के महोली कोतवाली क्षेत्र में घर से खेत में शौच के लिए गई एक नाबालिग बालिका के लापता होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सीतापुर जनपद के महोली कोतवाली क्षेत्र में घर से खेत में शौच के लिए गई एक नाबालिग बालिका के लापता होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज होने के दो दिन बाद पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।
बालिका को बरामद करने के बाद जब उसके बयान दर्ज किए गए, तो उसने दो युवकों पर रेप का गंभीर आरोप लगाया। बालिका के बयान के आधार पर पुलिस ने तत्काल दर्ज मुकदमे में रेप की संबंधित धाराएं बढ़ा दीं।
तेजी से कार्रवाई करते हुए, महोली पुलिस ने नामजद किए गए दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
हमीरपुर SIR के डिजिटलाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य, तीन BLO सम्मानितhttps://t.co/mtWD6eegJw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2025























