श्रावस्ती
श्रावस्ती जनपद आज, 26 नवंबर को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में सभी प्रमुख सरकारी कार्यालयों में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किए गए।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

श्रावस्ती जनपद आज, 26 नवंबर को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में सभी प्रमुख सरकारी कार्यालयों में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिलाधिकारी (डीएम) ने कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का पाठ कराया और संवैधानिक संकल्प दिलाया। इस दौरान सभी ने संविधान के प्रति निष्ठा और उसके मूल्यों को बनाए रखने की शपथ ली।
डीएम ने इस अवसर पर कहा कि संविधान देश का सर्वोच्च ग्रंथ है, जो हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है।
कलेक्ट्रेट के अलावा, पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय, विकास भवन और जिले के विभिन्न स्कूलों में भी संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों का उद्देश्य सभी नागरिकों, विशेषकर युवा पीढ़ी को, संविधान के महत्व और उसमें निहित मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था।
हमीरपुर SIR के डिजिटलाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य, तीन BLO सम्मानितhttps://t.co/mtWD6eegJw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2025























