शर्मनाक हार गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 408 रनों से रौंदकर साउथ अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप!

स्पोर्ट्स डेस्क

भारतीय क्रिकेट टीम को घरेलू मैदान पर एक और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


भारतीय क्रिकेट टीम को घरेलू मैदान पर एक और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारत को 408 रनों के विशाल अंतर से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। यह भारत की ओवरऑल टेस्ट इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 549 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में भारतीय टीम की दूसरी पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई और मात्र 140 रन पर सिमट गई। भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन दोनों पारियों में बेहद निराशाजनक रहा।

साउथ अफ्रीका ने पहला टेस्ट भी 30 रनों से जीता था। इस क्लीन स्वीप के साथ ही साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत को उसके घर में टेस्ट सीरीज में हराया है, जिसने भारतीय क्रिकेट फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.