मुरादाबाद फव्वारा चौक से चोरों ने उखाड़ा PNB का पूरा ATM, लाखों लेकर फरार!

मुरादाबाद

मुरादाबाद जनपद के चोरों ने एक बार फिर हैरतअंगेज करतूत को अंजाम दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मुरादाबाद जनपद के चोरों ने एक बार फिर हैरतअंगेज करतूत को अंजाम दिया है। शहर के व्यस्त सिविल लाइन फव्वारा चौक के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ATM बूथ में सेंध लगाकर, चोर पूरे ATM मशीन को ही उखाड़कर अपने साथ ले गए। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस और बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पाया कि चोरों ने ATM बूथ को निशाना बनाया और मशीन को विशेष औजारों की मदद से पूरी तरह से उखाड़कर वाहन में लाद लिया। यह वारदात देर रात को हुई जब इलाका सुनसान था। ATM में कितनी नकद राशि थी, इसका आकलन किया जा रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें लाखों रुपये थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस की टीमें फुटेज खंगाल रही हैं और चोरों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। इस दुस्साहसिक चोरी ने शहर में रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.