प्रयागराज
प्रयागराज जनपद के एक विवाह समारोह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जहाँ दुल्हन ने परंपरागत रूढ़ियों को तोड़ते हुए अपनी शादी में खुद घोड़ी पर सवार होकर अपनी बारात निकाली।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

प्रयागराज जनपद के एक विवाह समारोह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जहाँ दुल्हन ने परंपरागत रूढ़ियों को तोड़ते हुए अपनी शादी में खुद घोड़ी पर सवार होकर अपनी बारात निकाली। यह घटना न सिर्फ प्रयागराज, बल्कि पूरे देश में महिला सशक्तिकरण के एक सशक्त उदाहरण के रूप में देखी जा रही है।
बारात निकालने वाली दुल्हन का नाम श्रेया है। श्रेया ने यह पहल कर समाज को एक संदेश दिया कि बेटियाँ भी किसी से कम नहीं हैं और उन्हें भी अपनी शादी में खुशियाँ अपने तरीके से मनाने का पूरा अधिकार है। उन्होंने यह कदम समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया।
पारंपरिक रूप से, भारत में बारात दूल्हे द्वारा निकाली जाती है। लेकिन श्रेया ने इस परंपरा को चुनौती दी और धूमधाम से घोड़ी पर सवार होकर अपने ससुराल के लिए प्रस्थान किया। उनके इस साहसी कदम को न केवल उनके परिवार और दोस्त, बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब सराह रहे हैं। श्रेया के इस कार्य को कई लोग पुरानी मान्यताओं को बदलने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम मान रहे हैं।
हमीरपुर SIR के डिजिटलाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य, तीन BLO सम्मानितhttps://t.co/mtWD6eegJw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2025























