भारतीय सिनेमा के लीजेंड धर्मेंद्र जी का निधन, सांसद जगदम्बिका पाल ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता और कला-जगत के अमिट स्तंभ, धर्मेंद्र जी, का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता और कला-जगत के अमिट स्तंभ, धर्मेंद्र जी, का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका जाना न सिर्फ फिल्म उद्योग के लिए, बल्कि भारत के पूरे सांस्कृतिक और कलात्मक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

इस दुःखद समाचार की जानकारी मिलते ही, हमारे क्षेत्र के सांसद माननीय जगदम्बिका पाल जी ने तुरंत मुंबई स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर, सांसद पाल ने कहा कि, “धर्मेंद्र जी ने अपनी अनेक यादगार फिल्मों के माध्यम से हमें हँसाया, रुलाया, रोमांचित किया और जीवन के विभिन्न रंग दिखाए। उनकी सहज मुस्कान, उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व और उनका सिनेमा-प्रेम सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेगा।”

सांसद ने आगे कहा, “हम प्रभु श्री राम से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को सर्वशांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार-जनों, उनके असंख्य प्रशंसकों और सिनेप्रेमियों को इस गहन दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।”

धर्मेंद्र जी द्वारा भारतीय सिनेमा में दिए गए चिरस्मरणीय योगदान को पूरा देश सम्मान और श्रद्धा के साथ हमेशा याद रखेगा।

 

Voice Of News24