दिल्ली अब्बास अंसारी को SC से बड़ी राहत, डेमोलिशन मामले में हाईकोर्ट का आदेश सही ठहराया

दिल्ली

दिल्ली में, विधायक अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दिल्ली में, विधायक अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उनके आवास और प्राइवेट प्रॉपर्टी के डेमोलिशन (ध्वस्तीकरण) से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व के आदेश को सही ठहराया है।

यह मामला उनकी एक निजी संपत्ति से जुड़ा था, जिसके ध्वस्तीकरण के खिलाफ अब्बास अंसारी ने हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में उन्हें राहत प्रदान की थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के फैसले में कोई कमी नहीं पाई। न्यायालय के इस फैसले से अब्बास अंसारी को उनकी संपत्ति के अवैध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से फिलहाल सुरक्षा मिल गई है। यह फैसला राज्य सरकार के लिए एक झटका माना जा रहा है, जिसने डेमोलिशन की कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

 

Voice Of News24