बरेली गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने युवक को पीटा, चेन लूटी

बरेली

बरेली जनपद के शहर के इज्जत नगर थाना क्षेत्र के गिरधारीपुरा में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बरेली जनपद के शहर के इज्जत नगर थाना क्षेत्र के गिरधारीपुरा में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। दबंगों ने युवक के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसकी सोने की चेन भी लूट ली।

पीड़ित युवक ने बताया कि जब उसने दबंगों के गाली-गलौज का विरोध किया, तो उन्होंने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान दबंगों ने उसकी सोने की चेन छीन ली और धमकी देते हुए फरार हो गए।

अब पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद इस मामले में जांच शुरू की गई है। पुलिस ने आरोपी दबंगों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]