सिद्धार्थनगर: एसएसपी ने थपथपाई पुलिस की मुस्तैदी, त्योहारों और अपराध नियंत्रण पर दिए कड़े निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आगामी रमजान व ईद-उल-फितर के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आगामी रमजान व ईद-उल-फितर के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सोमवार, 16 मार्च की शाम पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. अभिषेक महाजन की अध्यक्षता में ‘अपराध गोष्ठी’ का आयोजन किया गया। बैठक में एसएसपी ने दोटूक कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण और अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।

एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रमजान और ईद के दौरान जिले में शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने शहर और ग्रामीण इलाकों के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों और संवेदनशील गांवों में पैदल गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गश्त केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि जमीन पर इसका प्रभाव दिखना चाहिए ताकि आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा हो।

तकनीकी निगरानी की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि खराब कैमरों को तत्काल ठीक कराया जाए।साइबर अपराध से बचने के लिए गांवों और कस्बों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए।बैंक फ्रॉड और सोशल मीडिया के दुरुपयोग के प्रति लोगों को सचेत किया जाए।

गोष्ठी के दौरान एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं और गुमशुदा बच्चों की बरामदगी के मामलों पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही, संगठित अपराध करने वालों के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर निरोधात्मक कार्रवाई करने की बात कही।

एसएसपी ने बीट अधिकारियों को अपने क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखने को कहा। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस (जनसुनवाई) पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। सीसीटीएनएस रैंकिंग में सुधार और डाटा की शुद्धता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.