बलिया: अमहर पट्टी उत्तर गांव में इफ्तार पार्टी का आयोजन, आपसी भाईचारे की मिसाल पेश

बलिया

बलिया जनपद के रसड़ा क्षेत्र अंतर्गत अमहर पट्टी उत्तर गांव स्थित जामा मस्जिद में पवित्र माह-ए-रमजान के अवसर पर भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के रसड़ा क्षेत्र अंतर्गत अमहर पट्टी उत्तर गांव स्थित जामा मस्जिद में पवित्र माह-ए-रमजान के अवसर पर भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और विभिन्न समुदायों के लोगों ने शिरकत कर सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान रामजी शर्मा के नेतृत्व में 26वें रमजान के अवसर पर आयोजित इस इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में लोग जुटे। इफ्तार से ठीक पहले मौलवी अबरार अहमद ने देश और प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी। इस दौरान उपस्थित रोजेदारों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर डॉ. बदरुद्दीन अंसारी, सरफराज नवाज, डॉ. जमीर अंसारी, मकबूल आलम और मसूद आलम सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में प्रेम और एकता की भावना मजबूत होती है।

अमहर पट्टी की जामा मस्जिद में आयोजित इस दावत ने न केवल धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया, बल्कि यह क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब की एक सुंदर तस्वीर भी पेश की।


Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.