गुजरात: गोधरा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं; सगाई से ठीक पहले धुएं से दम घुटकर एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

गोधरा (गुजरात)

गोधरा शहर में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक ही परिवार के चार सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोधरा शहर में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक ही परिवार के चार सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। यह त्रासदी तब हुई जब परिवार अपने बड़े बेटे की सगाई के जश्न की तैयारियों के बीच था। जिस घर से आज सुबह खुशी-खुशी सगाई के लिए निकलना था, उसी घर से चार अर्थियां उठीं, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।

खुशियों के बीच आया मौत का साया

मृतकों की पहचान कमलभाई दोषी (50), उनकी पत्नी देवलबेन (45), बड़ा बेटा देव दोषी (24) और छोटा बेटा राज दोषी (22) के रूप में हुई है।

तैयारियां पूरी: परिवार के बड़े बेटे देव दोषी की सगाई शुक्रवार को वापी में होनी थी, जिसके लिए गुरुवार रात को घर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। उन्हें सुबह जल्दी वापी के लिए निकलना था।देर रात ग्राउंड फ्लोर पर रखे एक सोफे में शॉर्ट-सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लग गई, जिससे भारी मात्रा में जहरीला धुआं उठा। मकान चारों ओर से कांच से बंद था, जिसके कारण जहरीला धुआं घर से बाहर नहीं निकल पाया और पहली मंजिल पर सो रहे चारों सदस्यों का दम घुट गया। किसी को संभलने या बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

सुबह मिली त्रासदी की सूचना

पड़ोसियों ने शुक्रवार सुबह घर से धुआं उठता देखकर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जहरीले धुएं के कारण चारों सदस्यों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

दोषी परिवार गोधरा में ‘वर्धमान ज्वेलर्स’ के कारण काफी जाना-पहचाना था। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे शहर में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे अविश्वसनीय और हृदय विदारक बताते हुए कहा कि सगाई के अवसर पर ऐसी त्रासदी ने शहर को स्तब्ध कर दिया है।
विशेषज्ञों के अनुसार, आग लगने पर निकलने वाला जहरीला धुआं ही अक्सर मौत का कारण बनता है। यह प्रक्रिया चार चरणों में होती है.

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.