सिद्धार्थनगर
पूर्व मंत्री और भाजपा नेता डॉ. सतीश द्विवेदी ने गुरुवार को अपने कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

पूर्व मंत्री और भाजपा नेता डॉ. सतीश द्विवेदी ने गुरुवार को अपने कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य केंद्रबिंदु आगामी चुनावों के मद्देनजर ‘एसआईआर’ (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान रहा।
डॉ. द्विवेदी ने उपस्थित पदाधिकारियों को ‘एसआईआर’ अभियान पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया। भाजपा इन बैठकों के माध्यम से मतदाताओं की सूची में नए नाम जोड़ने और मौजूदा विसंगतियों को दूर करने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान की रणनीति पर चर्चा कर रही है।
मतदाता सूची में 18+ नाम शामिल करने का आह्वान
पूर्व मंत्री ने बताया कि इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और मतदाता सूचियों को अद्यतन करना है।
डॉ. द्विवेदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रदेश में शुरू हुए मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान में बूथ स्तर तक सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि बूथ समितियां स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाकर मतदाता सूची के संशोधन, नाम जोड़ने, सुधार और विलोपन की प्रक्रिया में सक्रिय योगदान दें।
बैठक में उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल, जिला मंत्री भाजपा कृष्णा मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीप नारायण त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता अमित दुबे, गुड्डू यादव, संजय मिश्रा, अमित मिश्रा, पप्पू गौंड, टाइगर पटेल, मनोज यादव, रमाकांत यादव, सदानंद शुक्ला और कन्हैया विश्वकर्मा सहित कई अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात चोरों ने शिक्षा विभाग की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए तीन अलग-अलग कंपोजिट विद्यालयों में अज्ञात चोरों ने फाटक और कमरों की कुंडी तोड़कर रसोईघर व कार्यालयों को निशाना बनाया @Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/tC9BFGweq4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2025























