ऊर्जा मंत्री ने मऊ में लिया ‘बिजली समाधान कैंप’ का जायजा

मऊ

मऊ जनपद के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान मंगलवार को मऊ में बिजली विभाग द्वारा आयोजित विशेष समाधान कैंप का शुभारंभ किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान मंगलवार को मऊ में बिजली विभाग द्वारा आयोजित विशेष समाधान कैंप का शुभारंभ किया।

नगर क्षेत्र स्थित बहुउद्देशीय भवन ‘मंगलम’ में लगे इस कैंप का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करना था। मंत्री शर्मा ने स्वयं अधिकारियों के साथ मिलकर उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान सुनिश्चित करवाया।

इस दौरान, विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को सरचार्ज माफी योजना सहित विभाग की अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री के दौरे के कारण विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह से मुस्तैद दिखे, जिसके परिणामस्वरूप कैंप में आई बड़ी संख्या में शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.