सिद्धार्थनगर: यूरिया की कालाबाजारी, ₹750 में बिक रही खाद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन ब्लॉक के चनरईया चौराहे से एक वीडियो सामने आया है, पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन ब्लॉक के चनरईया चौराहे से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक दुकानदार यूरिया खाद को सरकारी दर से कहीं अधिक ₹750 में खुलेआम बेचता दिखाई दे रहा है।

इस वीडियो ने क्षेत्र में खाद माफियाओं के बढ़ते हौसले और कृषि विभाग की लापरवाही को उजागर कर दिया है। किसान लगातार कृत्रिम किल्लत पैदा कर महंगे दामों पर खाद बेचने की शिकायत कर रहे थे, जो अब पुष्ट हो गई है।

जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, किसानों का कहना है कि पूर्व में भी ऐसे आश्वासनों के बावजूद दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

 

 

Voice Of News24