हापुड़
हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर बहादुरगढ़ पुलिस ने ₹25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में वांछित दो मुख्य आरोपियों की संपत्ति कुर्क की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर बहादुरगढ़ पुलिस ने ₹25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में वांछित दो मुख्य आरोपियों की संपत्ति कुर्क की है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि आरोपियों— विनीत चौहान और सुमित चौहान (सालारपुर निवासी)— पर एक व्यक्ति को डहरा कुटी पर दवा और सिरिंज फैक्ट्री में साझेदारी का झांसा देकर ठगी करने का आरोप है।
पीड़ित अभिलाष तोमर से ₹25 लाख से अधिक लेने के बाद, आरोपियों ने न तो फैक्ट्री शुरू की और न ही पैसे लौटाए। उच्चाधिकारियों और न्यायालय के निर्देश पर सोमवार को सालारपुर स्थित आरोपियों की संपत्ति कुर्क कर ली गई है। पुलिस अन्य स्थानों पर भी उनकी संपत्तियों की जांच कर रही है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 18 नवम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/zELmMFU0ub
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 18, 2025


















