बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के धान क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू होते ही अव्यवस्थाओं और मनमानी कटौती की शिकायतें सामने आ रही हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के धान क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू होते ही अव्यवस्थाओं और मनमानी कटौती की शिकायतें सामने आ रही हैं। किसान समय पर तौल न होने और सफाई-नमी के नाम पर प्रति क्विंटल 5-6 किलोग्राम तक धान की कटौती से त्रस्त हैं।
किसानों का आरोप है कि तौल के लिए निर्धारित ₹20 के बजाय ₹30 प्रति क्विंटल वसूले जा रहे हैं। इस मनमानी कटौती के कारण छोटे किसान सरकारी मूल्य (कॉमन धान ₹2369) के बजाय बिचौलियों को ₹1600-₹1650 की कम कीमत पर धान बेचने को मजबूर हैं। किसानों ने कटौती का स्पष्ट मानक तय करने की मांग की है।
हालांकि, कुछ केंद्रों जैसे उदईपुर और मंडी समिति भगवतीगंज में स्थिति में सुधार भी देखा गया है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी निश्चल आनंद ने कहा कि सफाई के नाम पर की जा रही कटौती की जांच कराई जाएगी और मनमानी की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक 276 में से 223 किसानों का भुगतान किया जा चुका है।
मऊ सदर तहसील पर लेखपालों का धरना: आठ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन https://t.co/Iedo9AdIH0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 15, 2025





















