मऊ: ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर ही मौत; DM और SP ने लिया जायजा

मऊ

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भुजौटी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचल दिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भुजौटी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में बाइक चालक प्रतीक यादव (26 वर्ष), निवासी बाड़ा गांव (कोपागंज), की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रतीक यादव धान कटाई के लिए हार्वेस्टर का तेल लेने मऊ जा रहा था, तभी उसकी बाइक अचानक ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और लगभग 30 मीटर तक घिसटती चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी (DM) प्रवीण मिश्र और पुलिस अधीक्षक (SP) इलामारन जी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Voice Of News24