खालिद मिल्ली इंटर कॉलेज, परतावल में अभिभावक मीटिंग के बाद ‘स्लो मोशन साइकिल’ प्रतियोगिता का आयोजन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के खालिद मिल्ली इंटरमीडिएट कॉलेज, परतावल में शनिवार को अभिभावक मीटिंग के बाद छात्रों के मनोरंजन और उत्साहवर्धन के लिए ‘स्लो मोशन साइकिल प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के खालिद मिल्ली इंटरमीडिएट कॉलेज, परतावल में शनिवार को अभिभावक मीटिंग के बाद छात्रों के मनोरंजन और उत्साहवर्धन के लिए ‘स्लो मोशन साइकिल प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। बच्चों के विशेष आग्रह पर आयोजित इस कार्यक्रम से विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से भर गया।

प्रधानाचार्य सुभाष पटेल और उप प्रधानाचार्य नबी हुसैन के नेतृत्व में, कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों ने बेहतरीन संतुलन और धैर्य का प्रदर्शन किया और दर्शकों का दिल जीत लिया।

विजेता छात्रों को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि ऐसे आयोजन छात्रों में खेल भावना, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के विकास के लिए आगे भी जारी रहेंगे।

 

 

 

Voice Of News24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]