नौतनवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: आठ माह से लापता किशोरी बरामद, अपहरण और बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आठ माह से लापता एक किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आठ माह से लापता एक किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही, इस मामले में वांछित अपहरण आरोपी को भी छपवां तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा किया था। आरोपी पर किशोरी के साथ बलात्कार का भी गंभीर आरोप लगा है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है।

 

 

Voice Of News24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]