गाजियाबाद
गाजियाबाद जनपद के लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा से रेप के मामले में फरार चल रहे आरोपी राजकिरण (22) को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गाजियाबाद जनपद के लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा से रेप के मामले में फरार चल रहे आरोपी राजकिरण (22) को गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला 20 अगस्त 2025 का है, जब 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने तलाश के दौरान छात्रा को सुरक्षित बरामद कर पूछताछ की। छात्रा ने बताया कि आरोपी राजकिरण उसे बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ा दी थीं।
14 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी राजकिरण को लोनी बॉर्डर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
मऊ एसपी का बड़ा फेरबदल: 8 सब-इंस्पेक्टर का तबादला, 3 चौकी प्रभारी बदले गएhttps://t.co/9OIiTbFz6u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 15, 2025























