मऊ: ट्रक ने कुचला स्कूटी सवार युवक, मौत

मऊ

मऊजनपद के कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार 33 वर्षीय मुकेश सोनकर की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊजनपद के कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार 33 वर्षीय मुकेश सोनकर की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई।

देवरिया के मदनपुर निवासी मुकेश, अपने भाई और एक दोस्त के साथ मिर्जाहादीपुरा से जन्मदिन मनाकर घर लौट रहे थे। ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे मुकेश सड़क पर आ गया। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया।

मुकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार अन्य दोनों युवकों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक की तलाश तथा कानूनी कार्रवाई के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

 

 

Voice Of News24