बलरामपु
बलरामपुर जनपद के महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन बलरामपुर के एम.एल.के. पीजी कॉलेज के हॉकी मैदान पर 19 से 23 दिसंबर तक किया जाएगा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन बलरामपुर के एम.एल.के. पीजी कॉलेज के हॉकी मैदान पर 19 से 23 दिसंबर तक किया जाएगा।
पांच दिवसीय इस प्रतिष्ठित आयोजन में देशभर की 14 प्रमुख टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें से 11 टीमों ने अपनी सहमति भेज दी है। टूर्नामेंट की तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को हुई आयोजन समिति की बैठक में अंतिम रूपरेखा पर चर्चा की गई।
महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव रिटायर्ड कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि इस गौरवपूर्ण परंपरा को बनाए रखना सभी का सामूहिक प्रयास है। निवर्तमान सचिव रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल आर.के. मोहन्ता ने नगरवासियों से टूर्नामेंट की सफलता में सक्रिय योगदान देने की अपील की है। तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 15 नवम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/rKoIBflVEg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 15, 2025























