मऊ: खाद के लिए लंबी कतारें, हंगामे से निपटने के लिए बुलानी पड़ रही पुलिस

मऊ

मऊ जनपद में गेहूं की बुवाई के चरम पर होने के कारण किसान खाद की कमी का सामना कर रहे हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद में गेहूं की बुवाई के चरम पर होने के कारण किसान खाद की कमी का सामना कर रहे हैं। विकासखंड रानीपुर क्षेत्र के खिरिया केंद्र जैसे वितरण केंद्रों पर खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे अक्सर विवाद और हंगामे की स्थिति बन रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ रहा है।

किसान जोगेंद्र सिंह का कहना है कि खाद न मिलने से रबी फसल की बुवाई में देरी हो रही है।

वहीं, कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने दावा किया है कि जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में इफको की एक और रैक आने वाली है और आपूर्ति को समितियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने जल्द ही समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है।

 

Voice Of News24