बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज उर्फ ‘पप्पू’ हत्याकांड की सुनवाई आज (13 नवंबर) जिला जज उत्कर्ष चतुर्वेदी की अदालत में होगी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज उर्फ ‘पप्पू’ हत्याकांड की सुनवाई आज (13 नवंबर) जिला जज उत्कर्ष चतुर्वेदी की अदालत में होगी। इस मामले के मुख्य आरोपी पूर्व सांसद रिजवान जहीर ललितपुर जेल में बंद हैं।
महत्वपूर्ण है कि वादी पक्ष ने मुकदमे की सुनवाई किसी अन्य अदालत में स्थानांतरित करने के लिए अर्जी दी थी, जिस पर सुनवाई दो बार टलने के बाद आज ही होनी है। इसी दिन, हत्याकांड की नियमित सुनवाई भी प्रस्तावित है।
फिरोज ‘पप्पू’ की हत्या 4 जनवरी 2022 को गोली मारकर की गई थी। पुलिस जांच में यह सामने आया था कि हत्या की साजिश सपा में टिकट की दावेदारी को लेकर हुए विवाद के कारण रची गई थी। इस मामले में रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा और दामाद रमीज सहित पांच लोग गिरफ्तार किए गए थे। रिजवान जहीर पर रासुका भी लगाया गया था।
सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल,मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के असिधवा गांव के पास हुई दुर्घटनाhttps://t.co/pEWBlTMNwy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 13, 2025





















