मऊ पुलिस का सराहनीय कार्य: CEIR पोर्टल से 11 खोए हुए मोबाइल बरामद

मऊ

मऊ पुलिस ने केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (CEIR) पोर्टल का उपयोग करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ पुलिस ने केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (CEIR) पोर्टल का उपयोग करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुल 11 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1.47 लाख रुपये है।

पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत, सरायलखन्सी साइबर टीम ने इन फोनों को ट्रैक किया।

बरामद किए गए सभी 11 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों (प्रिंस सिंह, अखिलेश कुमार, संदीप चौहान, रंजीत, चंदन, अजीत कुमार, मेघनाथ, बृजेश सिंह, बेचन कुमार, राजेश और संतारा) को सरायलखन्सी थाने में सौंप दिए गए।

मोबाइल फोन वापस मिलने पर आवेदकों ने पुलिस टीम और उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

Voice Of News24