बलरामपुर: इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा चाक-चौबंद, SSB और पुलिस की सघन गश्त

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की इंडो-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की इंडो-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। थाना कोतवाली गैसड़ी पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में सघन गश्त और चेकिंग अभियान चलाया।

थाना प्रभारी दुर्विजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने रजडे़रवा बॉर्डर क्षेत्र की सभी चेक पोस्टों का निरीक्षण किया। इस दौरान, सीमा पार आने-जाने वाले व्यक्तियों, वाहनों और मालवाहक साधनों की गहन जांच की गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा अलर्ट और आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध गतिविधियों और संदिग्ध आवाजाही पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध सूचना को तुरंत साझा करने की अपील की।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.