नगर पंचायत बढ़नी बाजार में भ्रष्टाचार का आरोप: पूर्व चेयरमैन ने जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र, जांच की मांग

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत बढ़नी बाजार में कथित भ्रष्टाचार और मनमानी के संबंध में पूर्व चेयरमैन निसार अहमद बागी ने आज जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है, पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत बढ़नी बाजार में कथित भ्रष्टाचार और मनमानी के संबंध में पूर्व चेयरमैन निसार अहमद बागी ने आज जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने कई परियोजनाओं की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है।

प्रमुख आरोप और शिकायतें
पूर्व चेयरमैन बागी ने पत्र में अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी (EO) पर गंभीर आरोप लगाते हुए निम्नलिखित बिंदुओं पर जांच की मांग की है:

गुप्त तरीके से टेंडर: वार्ड नं. 6, 7, 8, और 3 में लगभग 2 करोड़ रुपए का टेंडर गुपचुप तरीके से किया गया। आरोप है कि इसे बड़े समाचार पत्रों में प्रकाशित न करवाकर, अपने चहेते ठेकेदारों को स्वीकृत कर दिया गया, जिसमें परिवार के सदस्यों को साइलेंट पार्टनर बनाया गया है।

पानी पाइपलाइन में अनियमितता: नगर पंचायत में बिछाई गई पानी की पाइपलाइन मानक के अनुसार नहीं है। इसके अतिरिक्त, इस प्रोजेक्ट के तहत लगने वाला एक ट्यूबवेल अभी तक नहीं लगाया गया है, जिसकी जांच आवश्यक है।

वाहनों की अवैध नीलामी: आरोप है कि सभासदों के बिना प्रस्ताव, बिना त्रिस्तरीय कमेटी और बिना सक्षम अधिकारी की उपस्थिति में नगर पंचायत की कई गाड़ियों की नीलामी कर दी गई।

अध्यक्ष की दबंगई का आरोप: पूर्व चेयरमैन ने बताया कि जब सभासदों ने इन अनियमितताओं का विरोध किया तो अध्यक्ष ने यह कहकर धमकाया कि “मेरा सी०एम० आफिस तक पहुँच है, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।”

सामूहिक इस्तीफा और मांग
शिकायती पत्र में यह भी बताया गया है कि अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते पूर्व में 11 में से 09 सभासदों ने सामूहिक रूप से जिलाधिकारी महोदय को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया था।

निसार अहमद बागी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि:

चोरी-छिपे किए गए टेंडर को तत्काल निरस्त किया जाए।

सरकार के नियमों के अनुसार पुनः टेंडर कराया जाए।

सरकार के मंशानुरूप सभी प्रकरणों की जांच कराकर जनहित को देखते हुए न्याय सुनिश्चित किया जाए।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.