शानदार जीत के बावजूद भारत गंवाया सीरीज, रोहित-विराट के तूफानी शतक से ऑस्ट्रेलिया को रौंदा

स्पोर्ट्स डेस्क

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने उनकी टीम 47वें ओवर में मात्र 236 रनों पर ऑलआउट हो गई। एक समय ऑस्ट्रेलिया ने 183 रन पर केवल 3 विकेट ही गंवाए थे, लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए उन्हें जल्दी समेट दिया।

भारत की तरफ से तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेंशॉ ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए।

रोहित-कोहली का तूफान, आसान जीत दर्ज

जवाब में, टीम इंडिया ने 237 रनों के लक्ष्य को मात्र 38.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। भारतीय पारी की जान कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली रहे। रोहित शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 121 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 74 रन की शानदार नाबाद पारी खेली।

भारत ने यह मैच आसानी से जीत लिया, लेकिन तीन मैचों की यह वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम कर ली।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.