शोहरतगढ़:छठ पूजा एसडीएम और सीओ ने घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और सफाई पर दिया जोर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ प्रशासन आगामी छठ महापर्व की तैयारियों में सक्रिय है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ प्रशासन आगामी छठ महापर्व की तैयारियों में सक्रिय है। शनिवार को एसडीएम विवेकानंद मिश्र और सीओ मयंक द्विवेदी ने थाना क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों, विशेषकर शिव बाबा मंदिर और बाणगंगा बैराज घाट का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम और सीओ ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के सख्त निर्देश दिए।

घेराबंदी और व्यवस्था के निर्देश

गहरे पानी वाले स्थानों पर बांस की घेराबंदी करने का निर्देश दिया गया।

घाटों तक पहुँच मार्ग की सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया।

सीओ मयंक द्विवेदी ने पुलिस टीम को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मुस्तैदी और श्रद्धालुओं के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने का निर्देश दिया।

एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने नगर पंचायत और जल संस्थान को सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य श्रद्धालुओं को निर्भय और सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना करने की सुविधा प्रदान करना है। इस दौरान थानाध्यक्ष नवीन सिंह और नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर सहयोग का आश्वासन भी दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.