आगरा: भाभी ने काटा देवर का प्राइवेट पार्ट, युवक गंभीर हालत में दिल्ली एम्स रेफर

आगरा

आगरा जनपद के बरहन थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला खेड़ी अडु गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आगरा जनपद के बरहन थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला खेड़ी अडु गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक भाभी पर अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काटने का गंभीर आरोप लगा है। इस हमले में युवक लहूलुहान हो गया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित देवर दीपावली की छुट्टी पर घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि आरोपी भाभी देवर के कमरे में गई, जहां उसने यह खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। महिला पुलिस आरोपी भाभी से घटना के संबंध में पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि इस जघन्य कृत्य के पीछे की वजह क्या थी।

 

Voice Of News 24