जनपद महराजगंज के निचलौल में धनतेरस पर उमड़ा जनसैलाब, बाजार खरीदारों से खचाखच भरा

महराजगंज

महराजगंज जनपद में धनतेरस के पावन पर्व पर निचलौल का बाजार खरीदारों के जनसैलाब से पूरी तरह भर गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में धनतेरस के पावन पर्व पर निचलौल का बाजार खरीदारों के जनसैलाब से पूरी तरह भर गया। सुबह से ही शुरू हुई खरीदारी की चहल-पहल देर शाम तक जारी रही। मुख्य मार्गों पर लोगों की इतनी अधिक भीड़ उमड़ी कि राह चलना भी मुश्किल हो गया।

शुभ खरीदारी के लिए सोना-चांदी की दुकानों से लेकर बर्तन और मिठाई की दुकानों तक ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने शुभ मुहूर्त में सोने-चांदी के सिक्के, बर्तन, चेन और आभूषणों की जमकर खरीददारी की।

इसके साथ ही बर्तन, कपड़े, सजावटी वस्तुओं और इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूमों पर भी खरीदारी चरम पर रही। दीपावली की तैयारी में महिलाएं और बच्चे विशेष उत्साह के साथ बाजार पहुंचे। शाम होते-होते पूरा निचलौल बाजार रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से जगमगाता हुआ नजर आया।

बाजार में आई जबरदस्त रौनक से व्यापारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। दुकानदारों ने बताया कि इस बार की बिक्री पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रही है, जिससे उन्हें अच्छी कमाई की उम्मीद है। त्योहार से पहले ही बाजार में रौनक लौटने से व्यापारियों में उत्साह का माहौल है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.