महराजगंज :अंगिरा शिशु ज्ञान मंदिर में प्री-दिवाली उत्सव ,छात्रों ने रंगोली और फैंसी ड्रेस से दिया सामाजिक संदेश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल नगर स्थित अंगिरा शिशु ज्ञान मंदिर में दीपावली से पूर्व दिवाली, फैंसी ड्रेस और रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल नगर स्थित अंगिरा शिशु ज्ञान मंदिर में दीपावली से पूर्व दिवाली, फैंसी ड्रेस और रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया।

छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों में क्लीन इंडिया, डाइवर्सिटी इन इंडिया जैसी थीम पर रंगोली बनाई और छठ गीत तथा कौव्वाली के माध्यम से भारत की उपलब्धियों को दर्शाया, जिसने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद शर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। अंत में प्रधानाचार्य नंद कुमार शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापिका शालिनी श्रीवास्तव ने किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.