महराजगंज:उल्लास का दीपोत्सव,परतावल इंटर कॉलेज में रंगोली और दीपों की रोशनी से फैला प्रकाश

परतावल

महराजगंज जनपद के पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज परतावल बाजार में शनिवार को दीपोत्सव बड़े ही उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज परतावल बाजार में शनिवार को दीपोत्सव बड़े ही उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगी रंगोली सजाकर और मिट्टी के दीप जलाकर पूरे विद्यालय परिसर को प्रकाशमय कर दिया।

थीम आधारित रंगोलियां बनी आकर्षण: इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक और राष्ट्रीय थीम पर आकर्षक रंगोलियां बनाईं, जिनमें मिशन शक्ति फेज-5, वीर गाथा, स्वच्छ भारत, विकसित भारत 2047, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और “अपना परतावल–स्वच्छ परतावल” शामिल थे। इनमें मिशन शक्ति पर बनी रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। छात्रों ने ‘वीर गाथा’ थीम के तहत देश के महान सपूतों के चित्र बनाकर देशभक्ति की भावना प्रकट की।

प्राथमिक अनुभाग के नन्हे बच्चों ने फूलों और पत्तियों का उपयोग कर प्राकृतिक रंगोली बनाकर दीपावली के पर्व को प्रकृति से जोड़ा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. दीनबंधु शुक्ल ने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि यह पर्व जीवन में ऊर्जा और प्रकाश का संचार करता है। विद्यालय के संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन में समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.