मेरठ
मेरठ जनपद के परतापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम मेरठ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक महिला की जान बच गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के परतापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम मेरठ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक महिला की जान बच गई। पति के साथ रोजाना के झगड़ों से परेशान होकर महिला ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाने का प्रयास किया था।
भतीजी की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता
यह घटना परतापुर थाना क्षेत्र के अछरौड़ा मोड़ रोड पर हुई। शाम करीब 5 बजे कशिश (28) ने पति नौशाद के साथ विवाद के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया और सुसाइड करने जा रही थी। तभी कशिश के जेठ की बेटी रेणुका ने कमरे की खिड़की से झांककर अपनी चाची को फांसी लगाते हुए देखा।
रेणुका ने तुरंत घर वालों को बुलाया, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। समय गंवाए बिना रेणुका ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
कॉन्स्टेबल ने लात मारकर तोड़ा दरवाजा
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत हरकत में आई। पुलिस रास्ते भर कशिश को फोन करती रही, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। पुलिस की टीम मात्र 3 मिनट में मौके पर पहुंच गई।
वहां पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि महिला ने कमरे का दरवाजा अंदर से कुंडी लगाकर बंद कर रखा है। समय की नज़ाकत को समझते हुए, एक कॉन्स्टेबल ने तेजी से लात मारकर दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसकर महिला को फांसी लगाने से बचा लिया।
इस साहसी और त्वरित कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस की तत्परता और रेणुका की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ में बड़ा हादसा टला: टाइल्स से लदा ट्रक रेलिंग तोड़कर नीचे गिराhttps://t.co/y9P6ZwMgzC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 3, 2025























