महराजगंज
महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक ने आज थाना समाधान दिवस के तहत थाना कोठीभार में आम जनता की समस्याओं को सुना गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक ने आज थाना समाधान दिवस के तहत थाना कोठीभार में आम जनता की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया और उनके भूमि तथा अन्य विवादों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान, एसपी ने पिछली बार के समाधान दिवस में आए मामलों की प्रगति भी जाँची। उन्होंने शिकायतकर्ता अशोक कुशवाहा से फोन पर सीधे बात कर उनके मामले के निस्तारण की जानकारी ली। शिकायतकर्ता ने प्रशासन द्वारा किए गए निस्तारण पर संतोष व्यक्त किया।
इस पहल का उद्देश्य पुलिस और राजस्व विभाग के समन्वय से जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित करना है।
डीएम के साथ एसपी ने बैकुंठी धाम का किया निरीक्षण, विसर्जन की तैयारियों का जायजा लियाhttps://t.co/NzsQFmcG5Y
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 27, 2025





















