डीएम के साथ एसपी ने बैकुंठी धाम का किया निरीक्षण, विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया

महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली थान क्षेत्र में आगामी मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य डीएम और एसपी ने बैकुंठी धाम का स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


महराजगंज जनपद के घुघली थान क्षेत्र में आगामी मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी (डीएम) के साथ पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने संयुक्त रूप से घुघली स्थित बैकुंठी धाम का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने थानाध्यक्ष घुघली से विसर्जन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के अन्य इंतजामों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का लक्ष्य है कि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रहे।

 

 

 

Voice Of News24