हापुड़
हापुड़:जनपद के दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, हापुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़:जनपद के दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, हापुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आपको बताते चले कि पुलिस ने मोदीनगर रोड स्थित जसरूपनगर मोहल्ले के एक मकान में छापा मारकर लाखों रुपये के अवैध पटाखे जब्त किए हैं।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई:
पुलिस को शनिवार रात मुखबिर से गोपनीय सूचना मिली थी कि जसरूपनगर में एक मकान के अंदर अवैध रूप से पटाखों का भारी मात्रा में भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मकान पर छापा मारा।
लाखों के पटाखे जब्त, एक गिरफ्तार:
छापेमारी के दौरान, मकान के भीतर से बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए गए, जिनकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। मौके से पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है।
फिलहाल, पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।
यह कार्रवाई दर्शाती है कि जिले में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का भंडारण करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी रहेगी।
एशिया कप में जीत के बाद मेरठ का बेगमपुल बना जश्न का अखाड़ा!https://t.co/8DSX9OolXh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2025





















