महराजगंज:प्रसव के दौरान सहायक अध्यापिका श्वेता वर्मा का निधन, शिक्षकों ने जताया गहरा शोक

महराजगंज/निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौल प्राथमिक विद्यालय कपिया में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात श्वेता वर्मा का बीते गुरुवार को प्रसव के दौरान दुखद निधन हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल प्राथमिक विद्यालय कपिया में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात श्वेता वर्मा का बीते गुरुवार को प्रसव के दौरान दुखद निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई।

शिक्षक साथियों ने शनिवार को बीआरसी निचलौल पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले एक शोक सभा का आयोजन किया। इस दौरान दिवंगत अध्यापिका श्वेता वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और सभी ने श्रद्धा सुमन समर्पित करते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

शोक सभा में बड़ी संख्या में शिक्षक रहे उपस्थित

शोक सभा के दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष/प्रदेश संगठन मंत्री शशिकेश तिवारी, महामंत्री सुमित पटेल, मदन गोपाल गुप्त, राकेश तिवारी, लक्ष्मी नारायण तिवारी, राजकुमार पाण्डेय, उपेंद्र तिवारी, अमलेश मद्देसीय, श्याम नारायण सिंह, अविरल त्रिवेदी, शैलेश तिवारी, राजेश कुमार, नागेंद्र शर्मा, जितेंद्र वर्मा, अनुराग मिश्रा, उदय नारायण दुबे, अर्चना मिश्रा, किरन पटेल, कविता जायसवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं और बीआरसी के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.