महराजगंज:संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक शव,जाँच में जुटी पुलिस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मधुबनी बलवा टोला में आज शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मधुबनी बलवा टोला में आज शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनूप प्रजापति (पुत्र पुजारी प्रजापति) के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने जब अनूप को घर के अंदर फंदे से लटका देखा तो तत्काल इसकी सूचना चौक थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जाँच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन युवक की मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। पुलिस फिलहाल हर पहलू से मामले की जाँच में जुटी हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.