श्रावस्ती: गिलौला में बिजली विभाग की लापरवाही, 8 माह पहले बदले गए तारों से निकली चिंगारी; हाईवे जाम

श्रावस्ती

श्रावस्ती जनपद के गिलौला कस्बे में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

श्रावस्ती जनपद के गिलौला कस्बे में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ 8 महीने पहले बदले गए बिजली के तारों में अचानक चिंगारी उठने से हड़कंप मच गया। यह घटना गिलौला बाजार के शिव मंदिर के सामने हुई।

चिंगारी उठने के बाद लोग डरकर जान बचाकर भागने लगे। कुछ ही देर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई और गुस्साए लोगों ने NH-730 को जाम कर दिया। उनका आरोप है कि यह घटना बिजली विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा है।

पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया और आवागमन को बहाल कराया। फिलहाल, इस मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

Voice Of News 24