सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026:10वीं-12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू, 10वीं की परीक्षा दो बार

ब्यूरो रिपोर्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अगले साल होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए संभावित डेटशीट जारी कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अगले साल होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए संभावित डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 17 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी। इस बार सबसे खास बात यह है कि पहली बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा एक ही सत्र में दो बार आयोजित की जाएगी।

दो सत्रों में होगी 10वीं की परीक्षा

जानकरी के अनुसार बताते चले की कक्षा 10 की पहली परीक्षा 17 फरवरी से 6 मार्च, 2026 तक होगी, जबकि दूसरी परीक्षा 15 मई से 1 जून, 2026 तक कराई जाएगी। वहीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल, 2026 तक होंगी।

जल्द शुरू होगा मूल्यांकन

परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को भी तेज करने की योजना बनाई है। अब हर विषय की परीक्षा खत्म होने के लगभग 10 दिन बाद ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया जाएगा और इसे 12 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। उदाहरण के लिए, यदि 12वीं की भौतिकी की परीक्षा 20 फरवरी को है, तो उसका मूल्यांकन 3 मार्च से शुरू होकर 15 मार्च तक पूरा हो जाएगा। इस नई योजना का उद्देश्य छात्रों को समय पर तैयारी का मौका देना और परिणामों को जल्द घोषित करना है।

 

Voice Of News 24