महराजगंज
महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक सभागार में आज अटेवा पेंशन बचाओ मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक सभागार में आज अटेवा पेंशन बचाओ मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष टी. पी. सिंह ने की, जिसमें पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को लेकर आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई और धानी ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी का गठन
बैठक में सर्वसम्मति से धानी ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं
संरक्षक: संतोष सिंह
ब्लॉक मंत्री: बसंत गुप्ता
संयोजक: राजन मिश्र
कोषाध्यक्ष: कपिल पचौरी
तहसील अध्यक्ष: अशोक कुमार पाठक
उपाध्यक्ष: मनोज सिंह
संयुक्त मंत्री: बाल गोविंद चौरसिया
मीडिया प्रभारी: शेषनाथ सहानी
प्रचार मंत्री: संदीप गुप्ता
अध्यक्ष महिला मोर्चा: पूजा वैश्य
पुरानी पेंशन बहाली पर रणनीति
जानकारी के अनुसार बताते चले की बैठक में जिलाध्यक्ष टी. पी. सिंह ने कहा कि पेंशन हमारा हक है और हम इसे लेकर रहेंगे। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारियों के साथ मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने नई पेंशन योजना (NPS) में लगातार हो रहे संशोधनों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कर्मचारियों को यह किसी भी हालत में मंजूर नहीं है और सरकार को तुरंत OPS बहाल करना चाहिए।
धानी ब्लॉक अध्यक्ष वैभव कुमार द्विवेदी ने पेंशन को “बुढ़ापे की लाठी” बताते हुए कहा कि यह लड़ाई हर हाल में जीती जाएगी। महामंत्री शिव सरन सिंह ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों से आगामी 25 नवंबर को दिल्ली पहुंचकर “दिल्ली चलो” अभियान” को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन अशोक पाठक ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
महाराष्ट्र के कल्याण में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ता को साड़ी पहनाई और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रकाश पागरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साड़ी में मॉर्फ (छेड़छाड़) की हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। pic.twitter.com/Nzn5IgCcMz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 24, 2025





















