निचलौल
महराजगंज जनपद निचलौल थाना क्षेत्र के चंदा गुलभार गांव में अपनी पत्नी से विवाद के बाद नारायणी गंडक नहर में कूदे 35 वर्षीय युवक। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद निचलौल थाना क्षेत्र के चंदा गुलभार गांव में अपनी पत्नी से विवाद के बाद नारायणी गंडक नहर में कूदे 35 वर्षीय युवक रघुवर का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लगातार तलाश में जुटी हुई हैं।
क्या है मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर रघुवर का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ. बताया जा रहा है कि रघुवर शराब का आदी था और इसी वजह से अक्सर अपनी पत्नी से विवाद करता था. झगड़े के बाद वह नहर में कूद गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया. ग्रामीणों की मदद से नहर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है. थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और तलाश जारी है।
महराजगंज : निचलौल के बैदोली ग्राम सभा में भ्रष्टाचार और गंदगी की अनोखी दोस्ती डाल रही विकास कार्यों और स्वच्छता अभियान के रिश्तों में दरार, जिम्मेदार साधे हुए हैं चुप्पीhttps://t.co/d3kanN7ktZ@DmMaharajganj @CdoMaharajganj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2025





















