महराजगंज : ड्रोन के अफवाहों के बीच अड्डा बाजार में दिखी ड्रोन जैसी वस्तु, पुलिस जांच में अफवाहों का पर्दा हो गया बेनकाब

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत अड्डा बाजार में रात्रि करीब 7 बजे एक ड्रोन कैमरा जैसा वस्तु लगभग 60 मीटर की उंचाई पर उड़ता दिखाई दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत अड्डा बाजार में रात्रि करीब 7 बजे एक ड्रोन कैमरा जैसा वस्तु लगभग 60 मीटर की उंचाई पर उड़ता दिखाई दिया। जब ग्रामीणों की नजर गांव के मैदानी इलाकों में पहुंचा तो लोगों ने देखा कि हाल में ड्रोन उड़ रहा है और देखते-ही-देखते लोगों में सनसनी फ़ैल गई।
जब तक ग्रामीण शोर मचाते तब तक वह गांव की आबादी के तरफ़ आ गया।

देखते-ही-देखते वह अड्डा गांव में सिंह कुंज के उपर मंडराने लगा। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्रोन जैसी दिखने वाली वस्तु आउट आफ रेंज हो गया जो सिंह कुंज के पास आ गीरा। सिंह कुंज ग्राम प्रधान अड्डा बाजार नरेंद्र सिंह का भवन है, जहां वह आकर गिर गया।
सूचना पर अड्डा बाजार चौकी प्रभारी अपने हमराहियों के साथ पहुंचकर उसे अपने कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल शुरू किएं तो वह एक खिलौना था।
पुलिस ने जब गहनता से जांच-पड़ताल कर स्थानीय लोगों को खिलौने के बारे में जानकारी दी तो ग्रामीण राहत भरी सांस लिए।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.