सिद्धार्थनगर में डीएम ने अपनाया आक्रामक रवैया, अधूरा पंचायत भवन को देखते ही भड़क उठे जिलाधिकारी,रोक दिए सचिव का वेतन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विकास खंड के मदरहना जनूबी गांव में मनरेगा योजना के तहत बन रहे पंचायत भवन का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विकास खंड के मदरहना जनूबी गांव में मनरेगा योजना के तहत बन रहे पंचायत भवन का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने अचानक मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और काम की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की।

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी ने पंचायत भवन और उसकी बाउंड्रीवॉल का स्थलीय निरीक्षण किया और उपलब्ध स्टीमेट तथा माप पुस्तिका से मिलान कराया। इसमें पाया गया कि निर्माण कार्य कई महीनों से रुका हुआ है और जिम्मेदार कर्मचारी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।

इस लापरवाही को देखते हुए जिलाधिकारी ने पंचायत सचिव रामस्वरूप गुप्ता को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए उनका वेतन रोकने का आदेश दिया है। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिया है कि इस पंचायत भवन का निर्माण कार्य 30 नवंबर 2025 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए।

डीएम की चेतावनी

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि पंचायत भवन न होने से उन्हें बैठकों और सामुदायिक गतिविधियों के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तय समय सीमा तक काम पूरा नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.