निचलौल: युवक ने की अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा से सटे निचलौल के मटरा धमउर गांव में आज शनिवार को एक युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा से सटे निचलौल के मटरा धमउर गांव में आज शनिवार को एक युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। 36 वर्षीय मिथिलेश मिश्रा ने परिजनों से हुए एक मामूली विवाद के बाद नाराज होकर फांसी लगाने की कोशिश की।

सौभाग्य से, परिजनों को समय रहते इस बात की जानकारी मिल गई। उन्होंने तुरंत मिथिलेश को फंदे से उतारा और उसे जल्द इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए।

सीएचसी के डॉक्टरों ने मिथिलेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। परिजन उसकी हालत को लेकर चिंतित हैं।

निचलौल के थाना प्रभारी अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें अभी तक इस घटना की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन मामला संज्ञान में आते ही जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.